29 जून 2024 - 07:16
लद्दाख सैन्य अभ्यास के दौरान हादसा, सेना के जवान नदी में बहे, 5 की मौत

LAC के पास नदी पार करते समय सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि नदी पार करने के दौरान अचानक से जलस्तर बढ़ गया, जिसमें सेना के पांच जवान बह गए।

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सैन्य अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच जवान मारे गए हैं। सेना के अधिकारियों ने बताया कि LAC के पास नदी पार करते समय सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि नदी पार करने के दौरान अचानक से जलस्तर बढ़ गया, जिसमें सेना के पांच जवान बह गए।

डिफेंस ऑफिशियल ने बताया कि घटना के वक्त टैंक में जेसीओ समेत पांच जवान थे। एक जवान का पता लगा लिया गया है जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है। जवानों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। टैंक अभ्यास के दौरान एक टी-72 टैंक भी हादसे का शिकार हुआ है।