पाकिस्तान की अफगानिस्तान में घुसकर हमला करने की धमकी पर भड़के तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान को अपनी हरकत का गंभीर परिणाम भुगतना होगा।
पाकिस्तान की सरकार ने पिछले सप्ताह अज्म-ए-इस्तेहकम नाम के सैन्य अभियान को मंजूरी दी थी। इस ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तान के खिलाफ टीटीपी के विद्रोहियों द्वारा अपनी सरजमीं का इस्तेमाल रोकना है।
आतंकवाद के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान के तहत अफगानिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी समूह टीटीपी के ठिकानों को निशाना बना सकता है। इ ससे अफगानिस्तान तिलमिला उठा। उसने शुक्रवार को पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर उसके देश में घुसपैठ की गई तो उसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।