27 जून 2024 - 05:29
ओवैसी के खिलाफ लामबंद हुए हिंदुत्ववादी संगठन, अयोग्य ठहराने की मांग

ओवैसी ने शपथ ग्रहण के बाद ज़ायोनी सेना के हाथों जनसंहार का सामना कर रहे पश्चिम एशियाई देश फिलिस्तीन के पक्ष में नारे लगाए थे।

संसद में शपथ समारोह में जय फिलिस्तीन कहने वाले असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हिंदुत्ववादी संगठन लामबंद होने लगे हैं। गोवा में हिंदू संगठनों ने एक कार्यक्रम के दौरान लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी को अयोग्य ठहराने की मांग की है। ओवैसी ने शपथ ग्रहण के बाद ज़ायोनी सेना के हाथों जनसंहार का सामना कर रहे पश्चिम एशियाई देश फिलिस्तीन के पक्ष में नारे लगाए थे।

गोवा में हिंदू संगठनों के नेताओं ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी को अयोग्य ठहराने की मांग की है। दरअसल ओवैसी ने लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान फिलिस्तीन के पक्ष में नारा लगाया जो वर्तमान में युद्ध का सामना कर रहा है। ओवैसी के शपथ ग्रहण के बाद सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई और सदन में हंगामा शुरू हो गया था।