अमेरिका का गन कल्चर इस देश के लिए नासूर बन चुका है। अमेरिका में खुलेआम गोलीबारी होना आम बात हो गई है। अब ऐसी ही घटना ओहियो राज्य के कोलंबस से सामने आई है। रविवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए।
पुलिस शहर के शॉर्ट नॉर्थ इलाके में स्थानीय समयानुसार देर रात दो बजकर 28 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंची। यहां छह पीड़ित मिले। बाद में जानकारी मिली कि चार अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
घायलों का तीन अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पीड़ितों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पीड़ितों में दो किशोर, जबकि अन्य वयस्क हैं।