22 जून 2024 - 04:40
रफह रिफ्यूजी कैंप पर इस्राईल के बर्बर हमले 25 से अधिक की मौत

ज़ायोनी बलों ने शुक्रवार को रफह के उत्तर में विस्थापित फिलिस्तीनियों के टेंट कैंपों पर गोलाबारी की। इससे कम से कम 25 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए।

इस्राईल ने एक बार फिर रफह में शरणार्थी शिविर पर हमला करते हुए कम से कम 25 लोगों की जान ले ली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी बलों ने शुक्रवार को रफह के उत्तर में विस्थापित फिलिस्तीनियों के टेंट कैंपों पर गोलाबारी की। इससे कम से कम 25 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए।

ज़ायोनी सेना ने इस से पहले भी मुवासी में “मानवीय क्षेत्र” के आस-पास के स्थानों पर बमबारी की थी। यह भूमध्यसागरीय तट पर एक ग्रामीण क्षेत्र है जो हाल के महीनों में विशाल तम्बू शिविरों से भर गया है।