15 जून 2024 - 05:11
सिक्किम में बारिश से भारी तबाही, 6 की मौत, 1200 से अधिक पर्यटक फंसे

शुक्रवार को भी उत्तरी सिक्किम में बारिश जारी रही। आपदा में मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच गई है। गुरुवार को तीन लोगों का शव मिला था। तीन लोग लापता थे। तीन और शव मिलने के बाद शुक्रवार को लापता लोगों के मरने की भी पुष्टि हो गई।

एक ओर जहाँ भारत के उत्तर समेत देश का अधिकतर भाग भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहा है वहीँ सिक्किम में बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। बुधवार की रात उत्तरी सिक्किम में 220 मिमी से अधिक बारिश और तीस्ता में आई बाढ़ की वजह से सिक्किम में 1200 से अधिक देसी-विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं। बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हुआ। तीस्ता नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ा और किनारे के घरों में पानी घुस गया। मौसम में सुधार होने पर पर्यटकों को निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी।