15 जून 2024 - 04:25
मुस्लिम बस्ती पर चला बुल्डोज़र, काग़ज़ दिखाती रही बच्ची

मदरसा अहले सुन्नत नूरे इस्लाम, एफजेड पब्लिक स्कूल, मोहम्मदिया मस्जिद, मदरसा फातिमा ज़हरा का निर्माण कराने वाले कारी रोशन ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, "बीजेपी के कई नेताओं की मदद की और कई नेता बने, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।"

लखनऊ के अकबर नगर में बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है अभी तक सैकड़ों मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। अकबर नगर की चार मस्जिदों और कई मदरसों को भी गिराए जाने की आशंका है। अकबर नगर में लड़कियों के लिए मदरसा अहले सुन्नत नूरे इस्लाम, एफजेड पब्लिक स्कूल, मोहम्मदिया मस्जिद, मदरसा फातिमा ज़हरा का निर्माण कराने वाले कारी रोशन ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, "बीजेपी के कई नेताओं की मदद की और कई नेता बने, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।"

उन्होंने कहा कि पिछले साल नूरुल इस्लाम मदरसा से 37 छात्र ग्रेजुएट हुए थे। जिनमें से 30 बच्चों ने कुरान हिफ्ज किया था और सात बच्चों ने सस्वर पाठन डिपार्टमेंट से स्नातक किया था और इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी हिस्सा लिया था। हर साल ऐसे दर्जनों छात्र हमारे मदरसे से पढ़कर निकलते थे, लेकिन अब इस मदरसे पर खतरे का साया मंडरा रहा है और आशंका है कि कुछ ही दिनों में यह ध्वस्त हो जाएगा।