उत्तर प्रदेश के के नोएडा में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में नेपाल मूल के दो भाइयों की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई फिर दीवार तोड़कर रिहायशी सोसायटी में जा घुसी। दीवार के बाहर ठेला लगाकर मोमो बेच रहे तीन युवक इसकी चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई दोनों भाई थे। वहीं, बस सवार कई यात्री इस हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार है। उसकी तलाश जारी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां सेक्टर-118 में एक तेज रफ्तार बस दीवार तोड़कर रिहायशी सोसायटी में घुस गई। ठेला लगाकर मोमो बेच रहे तीन भाई भी बस की चपेट में आ गए। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो हो गई जबकि तीसरे का इलाज अभी जारी है। मरने वाले दोनों भाई नेपाल के रहने वाले थे। हादसे के बाद कई यात्री भी बस के नीचे दब गए।