हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए कहा कि अगर NDA घठबंधन मोदी के अलावा किसी ओर को प्रधानमंत्री पद के लिए सामने लाता है तो हम समर्थन करने के लिए तैयार हैं।
एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नरेंद्र मोदी के अलावा किसी अन्य प्रधानमंत्री उम्मीदवार का समर्थन करने पर अपनी सहमति जताई है। ओवैसी ने कहा, 'मैं अगर-मगर और संभावनाओं के बारे में बात नहीं कर सकता। मैंने चुनावों के दौरान कहा था कि अगर मोदी की जगह कोई और पीएम बन सकता है तो हम उनका समर्थन करेंगे।
ओवैसी ने कहा कि भाजपा को 2024 के लोकसभा में इतनी सीटें भी नहीं मिलनी चाहिए थी। देश में जो माहौल था, उस हिसाब से भाजपा को इतनी सीटें भी नहीं मिलनी चाहिए थीं। अगर हमने सही काम किया होता तो उन्हें 150 सीटें ही मिलतीं। हम भाजपा को सरकार बनाने से रोक सकते थे और जनता भी यही चाहती थी, लेकिन हम असफल रहे।