हिज़्बुल्लाह ने रफह में ज़ायोनी सेना की तेज़ होती कार्रवाई के बीच ज़ायोनी सेना पर अपने हमलों का दायरा बढ़ा दिया है। अल-जलील अल ग़रबी में आज सुबह सवेरे हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी सेना के ठिकानों पर मिसाइल बरसाए।
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध ने घोषणा की कि हमने दुश्मन सैनिकों के एक समूह पर तोपखाने से उस समय भीषण गोलाबारी की जब वह अल-मलिकी सैन्य अड्डे में प्रवेश कर रहे थे।
वहीँ हिज़्बुल्लाह के उप प्रमुख शैख़ नईम क़ासिम ने बाइडन के संघर्ष विराम प्रस्ताव को चुनावी हथकंडा बताते हुए कहा कि हम जंग नहीं चाहते लेकिन अगर दुश्मन हम पर युद्ध थोपना ही चाहता है तो हम इसके लिए तैयार है।