4 जून 2024 - 09:10
इस्राईल 8 महीने जनसंहार करने के बाद भी नाकाम, हमास का दबदबा क़ायम

36 हजारों लोगों के क़त्ले आम के बावजूद ज़ायोनी सेना ग़ज़्ज़ा से हमास को बेदखल नहीं कर पाई। जबकि हमास इस वक्त दो मोर्चों पर लड़ रहा है। पहले वह ज़ायोनी सेना से मुकाबला कर रहा है, दूसरा फिलिस्तीनी लोगों के प्रति अपने कर्तव्यों को बनाए रखना और पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

7 अक्टूबर के बाद ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनी नागरिकों का जनसंहार शुरू करते हुए नेतन्याहू ने ऐलान किया था कि यह जंग हमास के खात्मे के लिए है। नेतन्याहू ने कहा था कि इस जंग के बाद ग़ज़्ज़ा की ओर से इस्राईल के लिए कोई खतरा नहीं बचेगा। अब ग़ज़्ज़ा जनसंहार को करीब 8 महीने हो चुके हैं, लेकिन द गार्जियन की रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि अभी भी हमास का उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी के कई क्षेत्रों पर नियंत्रण कायम है।

द गार्जियन की रिपोर्ट में शहरों में सैन्य अभियानों और नागरिक मामलों पर फिलिस्तीनी गुट के नियंत्रण पर गहन चर्चा की गई है। ब्रिटिश न्यूज पेपर ने कहा है कि हमास ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी में नागरिक मामलों पर नियंत्रण बनाए रखा है। ज़ायोनी सेना के लगातार जनसंहार के बावजूद हमास ग़ज़्ज़ा में कंट्रोल रखे हुए है।

द गार्जियन ने जानकारों का हवाला देते हुए कहा है कि इस्राईल जिस मकसद से ग़ज़्ज़ा में जनसंहार मचाए हुए है उसको पाने में नाकाम रहा है। करीब 36 हजारों लोगों के क़त्ले आम के बावजूद ज़ायोनी सेना ग़ज़्ज़ा से हमास को बेदखल नहीं कर पाई। जबकि हमास इस वक्त दो मोर्चों पर लड़ रहा है। पहले वह ज़ायोनी सेना से मुकाबला कर रहा है, दूसरा फिलिस्तीनी लोगों के प्रति अपने कर्तव्यों को बनाए रखना और पूरा करने की कोशिश कर रहा है।