अमेरिका के विख्यात समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने फिलिस्तीन में ज़ायोनी सेना के जनसंहार के बारे में लिखते हुए कहा कि ज़ायोनी सेना मुख्य रूप से फिलिस्तीन की चिकित्सा प्रणाली को निशाना बना रही है और अस्पताल ज़ायोनी सेना का मुख्य लक्ष्य हैं।
वाशिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट में कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से, उसने 90 विश्वसनीय घटनाओं का दस्तावेजीकरण किया है जिसमें ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में अस्पतालों को निशाना बनाया।
वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में ग़ज़्ज़ा और फिलिस्तीनी अस्पतालों के खिलाफ ज़ायोनी सेना के अभियान के बारे में लिखते हुए कहा कि ज़ायोनी सेना ने अस्पतालों को अपना मुख्य लक्ष्य बनाया हुआ है।