16 मई 2024 - 04:53
 सुप्रीम कोर्ट उत्तरखंड के जंगलों की आग पर सख्त, चुनाव आयोग को भी सुनाया

इसके अलावा कोर्ट ने वन विभाग के कर्मचारियों को चुनावी काम और चारधाम यात्रा से अलग करने पर जोर दिया। कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को राज्यों में चुनावी ड्यूटी में वन विभाग के कर्मचारी और वाहन के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

उत्तरखंड के जंगलों में लगी आग पर सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया और राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए ज़रूरी क़दम उठाने की ताकीद की है। सरकार के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को भी सख्त आदेश दिए कि वह वन विभाग के कर्मचारियों को चुनावी काम में न लगाए और न ही उन्हें और वन विभाग के वाहनों को चारधाम यात्रा में लगाया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में धधक रहे जंगलों के मामले का संज्ञान लिया और मामले की सुनवाई के दौरान उत्तराखंड सरकार को जंगलों में आगजनी घटनाओं पर काबू पाने और एक्शन लेने को कहा। कोर्ट ने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार ने मामले को लेकर कोई तत्काल कार्रवाई का रूख नहीं अपनाया।