15 मई 2024 - 04:04
हुदैदह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अमेरिका और ब्रिटेन के आतंकी हमले

यमनी सेना ने एक बार फिर साफ़ शब्दों में कहा है "जब तक ग़ज़्ज़ा की नाकाबंदी खत्म नहीं होती और ग़ज़्ज़ा जनसंहार जारी रहता है तब तक ज़ायोनी शासन के जहाजों के साथ-साथ अमेरिकी और ब्रिटिश जहाजों के खिलाफ अपने हमले जारी रखेगी।

अमेरिका और ब्रिटेन ने इस्राएल के समर्थन में यमन के खिलाफ एक बार फिर अतिक्रमणकरी हमले करते हुए हुदैदह एयरपोर्ट को कम से कम चार बार हवाई हमलों का निशाना बनाया।

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन से जुड़े मीडिया स्रोतों ने कहा कि अमेरिकी और ब्रिटिश सेना ने यमन के हुदैदह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार बार हमला किया। संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम ने यमन के हुदैदह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिसाइलों से निशाना बनाया।

यमनी सेना ने एक बार फिर साफ़ शब्दों में कहा है कि ग़ज़्ज़ा के लोगों के समर्थन और ज़ायोनी शासन की आक्रामकता के खिलाफ फिलिस्तीनी प्रतिरोध के समर्थन में, जब तक ग़ज़्ज़ा की नाकाबंदी खत्म नहीं होती और ग़ज़्ज़ा जनसंहार जारी रहता है तब तक ज़ायोनी शासन के जहाजों के साथ-साथ अमेरिकी और ब्रिटिश जहाजों के खिलाफ अपने हमले जारी रखेगी।

बता दें कि लाल सागर और बाबुल-मंदब जलडमरूमध्य में नौवहन की सुरक्षा के बहाने अमेरिका और इंग्लैंड यमन पर बर्बर हमले जारी रखे हुए हैं।