13 मई 2024 - 04:41
पुतिन ने किया कैबिनेट में बदलाव, रक्षा मंत्री बदला, शोइगू को नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का चीफ बनाया

पुतिन चाहते हैं कि 2012 से रक्षा मंत्री और लंबे समय से पुतिन के सहयोगी रहे सर्गेई शोइगु निवर्तमान निकोलाई पेत्रुशेव की जगह रूस की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के सचिव बनें और मिलिट्री-इंडस्‍ट्रीयल कॉम्‍प्‍लेक्‍स की जिम्‍मेदारी भी संभालें।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने नए कार्यकाल की शुरुआत में ही भरी फेरबदल करते हुए रक्षा मंत्री शोइगु को पदमुक्त करते हुए उन्हें नेशनल सिक्योरिटी कौंसिल का चीफ बनाया है।

पुतिन ने मौजूदा रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की जगह एंड्री बेलौसोव को रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी सीएनएन ने रिपोर्ट देते हुए कहा है सर्गेई शोइगु को रूसी संघ की सुरक्षा परिषद का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वह रूसी संघ के सैन्य-औद्योगिक आयोग में पुतिन के डिप्टी भी होंगे।

रूस की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन चाहते हैं कि 2012 से रक्षा मंत्री और लंबे समय से पुतिन के सहयोगी रहे सर्गेई शोइगु निवर्तमान निकोलाई पेत्रुशेव की जगह रूस की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के सचिव बनें और मिलिट्री-इंडस्‍ट्रीयल कॉम्‍प्‍लेक्‍स की जिम्‍मेदारी भी संभालें।