23 अप्रैल 2024 - 04:31
इराक के खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है ज़ायोनी अमेरिकी गठजोड़, वरिष्ठ नेता ने किया खबरदार

इराक के इस वरिष्ठ राजनेता ने कहा कि अमेरिका सीरिया इराक बॉर्डर पर अपने अभियान जारी रखे हुए ताकि इराक के अल अंबार, नैनवा, सलाहुद्दीन जैसे प्रांतों में इस वहाबी आतंकी संगठन को जीवित रखा जा सके।

इराक के प्रभावशाली राजनीतिक गठबंधन रूल ऑफ लॉ के वरिष्ठ सदस्य हैदर अल लामी ने इलाक़े और क्षेत्र के खिलाफ ज़ायोनी अमेरिकी साज़िशों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अमेरिका और इस्राईल एक ही सिक्के के दो पहलु है और इराक तथा इस इलाक़े के लिए होने वाली सारी साज़िशों में यह दोनों देश बराबर के भागीदार हैं।

इराक, सीरिया और कुछ यूरोपीय देशों में आईएसआईएस के आतंकवादी अभियानों के लिए ज़ायोनी-अमेरिकी गठबंधन के समर्थन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि रूस में हालिया आतंकी हमले और विस्फोट और आतंकवादी समूह आईएसआईएस द्वारा इसकी जिम्मेदारी स्वीकार करना आतंकवादियों के लिए.इस मनहूस गठबंधन के समर्थन का सबसे अच्छा उदाहरण है।

इराक के इस वरिष्ठ राजनेता ने कहा कि अमेरिका सीरिया इराक बॉर्डर पर अपने अभियान जारी रखे हुए ताकि इराक के अल अंबार, नैनवा, सलाहुद्दीन जैसे प्रांतों में इस वहाबी आतंकी संगठन को जीवित रखा जा सके।