13 मार्च 2024 - 07:17
ग़ज़्ज़ा से लेकर यमन तक ज़ायोनी अमेरिकी हमलों के बीच घिरे रोज़ेदार

वहीँ यमन पर भी पहली रमज़ान आते ही अमेरिकी ब्रिटिश गठबंधन के आतंकी हमले तेज़ हो गए हैं।


ग़ज़्ज़ा में रमज़ान की आमद के साथ ही कुछ राहत की उम्मीद थी लेकिन ज़ायोनी सेना के बर्बर हमले अब भी जारी हैं। सड़कों पर धूल-मलबा और नष्ट इमारतों के ढेर, ऐसा शहर जहां न अब अस्पताल हैं, न स्कूल, न पार्क और न पुस्तकालय।

 उम्मीद थी कि शायद रमजान का पवित्र माह त्रासदी से राहत दिलाएगा, मगर ऐसा हुआ नहीं। ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी सेना का क़त्लेआम जारी है। धमाकों के बीच सहरी और नमाज के बाद खंडहर में इफ्तार किया जा रहा है। रमजान के पहले दिन ही ज़ायोनी हमलों में 67 से ज़्यादा फिलिस्तीनियों ने अपनी जान भी गंवा दी।

वहीँ यमन पर भी पहली रमज़ान आते ही अमेरिकी ब्रिटिश गठबंधन के आतंकी हमले तेज़ हो गए हैं।