एलियंस, उड़न तश्तरी और UFO के नाम पर अमेरिका दुनिया के साथ कितना बड़ा खेल करता रहा इसका खुलासा अब खुद अमेरिका ने किया है। 60 बरस के बाद अब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में खुलासा करते हुए कहा है कि अब तक जिसे दुनिया के सामने UFO , एलियंस के प्लेन या उड़न तश्तरी कहा जाता रहा है वह असल में अमेरिका के ख़ुफ़िया मिशन का हिस्सा था और एलियंस से उनका कोई संबंध नहीं था।
1960 में अमेरिका के आसमान में दिखने वाले UFO दरअसल एलियंस की कोई स्पेसशिप नहीं थी बल्कि अमेरिका के खुफिया एयरप्लेन थे। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इन खुफिया प्लेन और अंतरिक्ष तकनीक की टेस्टिंग को यूएफओ माना जा रहा था। पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया कि अभी तक ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं जो यह साफ कर सके कि हमारा एलियंस के साथ कोई संपर्क हुआ है।