कनाडाई मीडिया ने टोरंटो में एक सिनेगॉग (यहूदी पूजा स्थल) के सामने फ़िलिस्तीन समर्थकों और ज़ायोनी शासन के समर्थकों के बीच संघर्ष और तनाव की सूचना दी है। अनातोली न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा पुलिस ने इस संघर्ष में शामिल कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी, लेकिन यह नहीं बताया कि किसे गिरफ्तार किया गया और उन पर क्या आरोप लगाए गए हैं।
ज़ायोनी उन्मादियों ने एक अजीब घटनाक्रम के तहत इस सिनेगॉग के सामने एकत्र हुए और वेस्ट बैंक में जमीन की बिक्री की पेशकश करते हुए नारे नारे लगाने लगे कि "मक़बूज़ा फिलिस्तीन यहूदियों की भूमि है।
जवाब में फिलिस्तीन समर्थकों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि फिलिस्तीन फिलिस्तीनी लोगों का है और वह बिकाऊ नहीं है। प्रदर्शनकारियों में से एक ने प्लेकार्ड उठा रखा था जिस पर लिखा था " चोरी और छीनी हुई ज़मीन बिक्री के लिए उपलब्ध है'' यह उन ज़ायोनी उन्मादियों पर व्यंग्य था जिन्होंने जबरन फ़िलिस्तीनी ज़मीन पर क़ब्ज़ा जमाया हुआ है।