6 मार्च 2024 - 06:14
मालदीव के कड़े तेवर, भारतीय सैनिक सिविल ड्रेस मे भी ना मंजूर

10 मई के बाद किसी भी भारतीय सैनिक को मालदीव में रहने की इजाजत नही दी जाएगी, फिर चाहे वो सादे कपड़ों में ही क्यों ना हो।

मालदीव के राष्ट्रपति ने अपने देश में भारीय सैनिकों की मौजूदगी को सख्ती से ठुकराते हुए कहा है कि हमे अपने देश में भारतीय सैनिकों की ज़रूरत नहीं है चाहे वह सिविल ड्रेस में ही क्यों न हों।

हाल ही में चीन के साथ सैन्य समझौता कर के भारत को गहरा सदमा देने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 10 मई के बाद किसी भी भारतीय सैनिक को मालदीव में रहने की इजाजत नही दी जाएगी, फिर चाहे वो सादे कपड़ों में ही क्यों ना हो।

मुइज्जू ने कहा कि उनकी सरकार मालदीव से भारतीय सैनिकों को बाहर करने में सफल रही है, जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे स्थिति को और गड़बड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। यह लोग अफवाह फैला रहे हैं कि भारतीय सेना मालदीव से नहीं जा रही और भारतीय सैनिक सादे कपड़े पहनकर वापस लौट रहे हैं। हमें इस तरह की बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए यह लोग संदेह पैदा कर रहे हैं। हम 10 मई के बाद किसी भी भारतीय सैनिक को मालदीव में रहने की इजाजत नही देंगे चाहे वह सादे लिबास में ही क्यों न हों।