5 मार्च 2024 - 08:41
यमन ने इस्राईल और अमेरिका के कई जहाज़ों को बनाया निशाना

सरीअ ने कहा कि इस ऑपरेशन में कई समुद्री टॉरपीडो का उपयोग किया गया था, और अल्लाह का करम कि ये टॉरपीडो सटीक और सीधे लक्ष्य जाकर लगे।

यमन सेना के प्रवक्ता याह्या सरीअ ने अवैध राष्ट्र इस्राईल और अमेरिका के जहाज़ों के खिलाफ यमन सेना के अभियान की खबर देते हुए कहा कि हमने अमेरिका और इस्राईल के कई जहाज़ों को निशाना बनाया है।

यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याह्या सरीअ ने कहा कि इस देश की नौसेना ने अरब सागर में ज़ायोनी जहाज "एमएससी स्काई" को निशाना बनाया।

सरीअ ने कहा कि इस ऑपरेशन में कई समुद्री टॉरपीडो का उपयोग किया गया था, और अल्लाह का करम कि ये टॉरपीडो सटीक और सीधे लक्ष्य जाकर लगे।

उन्होंने कहा कि हमने कई बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों का उपयोग करके लाल सागर में कई अमेरिकी जहाजों को एक अनोखे ऑपरेशन का निशाना बनाया जिसके कुछ घंटों बाद इस जहाज को डुबाने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया।