2 मार्च 2024 - 07:44
ग़ज़्ज़ा के लाखों बच्चों को अब भूख से मरने के लिए न छोड़े अमेरिका : सैंडर्स

स्वतंत्र अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर ने ग़ज़्ज़ा युद्ध के लिए वाशिंगटन की जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि इस देश को लाखों निर्दोष बच्चों को भूख से मरने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

अमेरिका के वरिष्ठ राजनेता बर्नी सैंडर्स ने फिलिस्तीन को लेकर अमेरिका की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका को ग़ज़्ज़ा के लाखों बच्चों को भूख से मरने के लिए नहीं छोड़ना चाहिए।

स्वतंत्र अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर ने ग़ज़्ज़ा युद्ध के लिए वाशिंगटन की जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि इस देश को लाखों निर्दोष बच्चों को भूख से मरने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

बर्नी सैंडर्स ने ग़ज़्ज़ा के दयनीय हालात का ज़िक्र करते हुए कहा कि ज़ायोनी सेना की बमबारी और मानवीय सहायता पर प्रतिबंध के परिणामस्वरूप ग़ज़्ज़ा के लोग एक अभूतपूर्व मानवीय आपदा का सामना कर रहे हैं। चाहे नेतन्याहू की दक्षिणपंथी सरकार इसे पसंद करे या न करे, संयुक्त राज्य अमेरिका को तुरंत ग़ज़्ज़ा में भोजन, पानी और अन्य जीवन रक्षक चीज़ों की आपूर्ति शुरू करनी चाहिए।