दिल्ली में एक बार फिर एक सदियों पुरानी मस्जिद पर बुलडोज़र चलने की तैयारी हो गयी है। दिल्ली में एक के बाद एक पुरानी मस्जिदों को ध्वस्त करने का फैसला लिया जा रहा है। अब 150 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर चलाने की बारी है। यह मस्जिद लाल किले दक्षिण में मौजूद है जिसे सुनहरी बाग मस्जिद कहा जाता है। सुनहरी बाग मस्जिद को 18वीं सदी में बनवाया गया था।
एनडीएमसी का कहना है कि सुनहरी बाग मस्जिद के कारण यातायात जाम की समस्या बराबर बनी हुई है. लिहाजा, सुनहरी बाग मस्जिद को गोल चक्कर से हटाना ही एकमात्र विकल्प है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 21 फरवरी को सुनहरी बाग मस्जिद के प्रस्तावित विध्वंस के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। सुनहरी बाग मस्जिद को लेकर दिल्ली के कई इतिहासकार और आर्किटेक्ट्स का मानना है कि इस मस्जिद को हेरिटेज इमारत होने के कारण नहीं हटाया जाना चाहिए।