28 फ़रवरी 2024 - 05:44
सीनेट ने अमेरिका के यमन के खिलाफ सैन्य अभियान को अवैध बताया

अमेरिकी सीनेटर्स ने व्हाइट हाउस से मांग की है कि यमन में सैन्य अभियान जारी रखने के लिए कांग्रेस से अनुमति ली जाए। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सीनेट के सदस्यों ने यमन में बाइडन प्रशासन की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।


ग़ज़्ज़ा में जनसंहार कर रहे इस्राईल को भरपूर सैन्य एवं आर्थिक समर्थन दे रहा बाइडन प्रशासन ने यमन के खिलाफ तल अवीव की हिमायत में आतंकी हमले भी सुरु कर दिए जिसे अब खुद अमेरिकी सीनेट ने ग़ैर क़ानूनी बताया है।

अमेरिकी सीनेट के प्रतिनिधियों ने यमन में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को अनुचित बताते हुए इस के लिए कांग्रेस से अनुमति लेने को कहा है।

इस संबंध में रॉयटर्स ने खबर दी है कि अमेरिकी सीनेटर्स ने व्हाइट हाउस से मांग की है कि यमन में सैन्य अभियान जारी रखने के लिए कांग्रेस से अनुमति ली जाए। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सीनेट के सदस्यों ने यमन में बाइडन प्रशासन की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।

ग़ौर तलब है कि लाल सागर में और यमन के ख़िलाफ़ दो महीने पहले शुरू हुए अमेरिकी गठबंधन के सैन्य अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।