20 फ़रवरी 2024 - 04:13
यमन ने अदन की खाड़ी में अमेरिका के दो जहाज़ों को निशाना बनाया

यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने कहा कि जब तक ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी अत्याचार बंद नहीं होते हमारी कार्रवाई जारी रहेगी बल्कि हम हर गुज़रते दिन के साथ लाल और अरब सागरों में अपना अभियान और तेज करेंगे।

यमन ने अमेरिका और ब्रिटेन के आतंकी हमलों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए अमेरिका के दो जहाज़ों को मिसाइल हमलों का निशाना बनाया है।

यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याहया सरीअ ने कहा कि हमने कई नौसैनिक मिसाइलों का उपयोग करके 2 अलग अलग सैन्य अभियानों के दौरान अदन की खाड़ी में "सी चैंपियन" और "नेविस फोर्टुना" नामक 2 अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि हम अपने लोगों और देश की रक्षा के लिए लाल सागर और अरब सागर में और अधिक सैन्य कार्रवाई करने के अपने पूर्ण अधिकार पर जोर देते हैं।

यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने कहा कि जब तक ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी अत्याचार बंद नहीं होते हमारी कार्रवाई जारी रहेगी बल्कि हम हर गुज़रते दिन के साथ लाल और अरब सागरों में अपना अभियान और तेज करेंगे।