16 फ़रवरी 2024 - 09:42
समाचार कोड: 1438119
तुर्की की राजधानी में आम जनता और कई राजनैतिक दलों ने ग़ज़्ज़ा में जनसंहार कर रहे इस्राईल के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन करते हुए अर्दोग़ान सरकार से तल अवीव के साथ तुर्की के राजनीतिक और आर्थिक संबंध तोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ऊँची आवाज़ में नारे लगाते हुए तुर्की सरकार को फिलिस्तनी लोगों को ज़ायोनी शासन के नरसंहार से बचाने के लिए व्यावहारिक कार्रवाई करने और इस्राईल से सभी राजनीतिक, आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को ख़त्म करने की मांग की।