दक्षिणी लेबनान पर अवैध राष्ट्र इस्राईल के आतंकी हमलों में हिज़्बुल्लाह लेबनान के 5 जवान शहीद हो गए हैं। हिज़्बुल्लाह इस्लामिक रेजिस्टेंस मूवमेंट ने मंगलवार सुबह घोषणा की कि इस आंदोलन के पांच जवान कुद्स की राह में और ग़ज़्ज़ा के मज़लूम लोगों का समर्थन करते हुए शहीद हो गए।
हिज़्बुल्लाह ने अपने तीन शहीदों के नाम और तस्वीरें शेयर की है, शहीद होने वालों में 30 वर्षीय हुसैन जमील हारिसी, 35 वर्षीय हसन अहमद और 32 वर्षीय अहमद हुसैन शामिल हैं। यह लोग "तलुसा" शहर के निवासी थे जो क़ुद्स की आज़ादी की जंग में लेबनान के दक्षिण में ज़ायोनी सेना के आतंकी हमलों में शहीद हुए हैं।
ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी के लगातार भयानक अपराधों और फिलिस्तीन में बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनियों के क़त्लेआम के जवाब में हिज़्बुल्लाह लेबनान ने मक़बूज़ा फिलिस्तीन के उत्तर में ज़ायोनी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।