6 फ़रवरी 2024 - 07:15
रूस और चीन का आरोप, मीडिल ईस्ट में आग भड़का रहा है अमेरिका, हमलों की निंदा

इराक और सीरिया पर अमेरिकी हमले दोनों देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का घोर उल्लंघन थे। चीनी दूत ने स्पष्ट किया कि इन कार्रवाइयों से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ेगा।

सुरक्षा परिषद में इराक और सीरिया पर अमेरिका के आतंकी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए रूस और चीन ने अमेरिका पर मीडिल ईस्ट में संकट को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस इलाक़े को जंग की आग में धकेल रहा है।

मंगलवार सुबह सुरक्षा परिषद में चीन और रूस के प्रतिनिधियों ने इराक और सीरिया पर अमेरिकी हमलों की निंदा करते हुए इसे दोनों देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने मंगलवार सुबह इराक और सीरिया में अमेरिकी सैन्य आक्रामकता पर चर्चा के लिए बैठक की।

संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि ने इस बैठक में भाषण के दौरान कहा: "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को मध्य पूर्व क्षेत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका की सैन्य कार्रवाइयों की निंदा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इराक और सीरिया पर अमेरिकी हमले दोनों देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का घोर उल्लंघन थे। चीनी दूत ने स्पष्ट किया कि इन कार्रवाइयों से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ेगा। चीनी राजनयिक ने अमेरिकी हमलों पर इराक और सीरिया के विरोध की ओर इशारा करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने का मुख्य कारण ग़ज़्ज़ा में जारी संघर्ष और वहां युद्धविराम लागू न होना है।