अमेरिका के फ्लोरिडा में मोबाइल होम पार्क में विमान दुर्घटना का शिकार हो गया जिसके बाद तीन घरों में लगी आग के कारण कई लोगों की मौत हो गई।
अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को फ्लोरिडा मोबाइल होम पार्क में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे विमान में सवार और एक घर में मौजूद कई लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मारे गए लोगों की सटीक संख्या नहीं बताई है लेकिन इतना कहा है कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है।
सिंगल-इंजन बीचक्राफ्ट बोनान्जा V35 के पायलट ने शाम लगभग 7 बजे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ देर पहले समस्या की सूचना दी। अधिकारियों ने कहा, "क्लियरवॉटर फायर चीफ स्कॉट एहलर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विमान ने एक घर को टक्कर मार दी और दुर्घटना में लगभग तीन घरों में आग लग गई।