चीन ने यूक्रेन को चेतावनी दी है कि वह ऐसे क़दम उठाने से बचे जिस से दोनों देशों के रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा है कि बीजिंग-कीव द्विपक्षीय संबंधों को इस तथ्य के कारण नुकसान हो सकता है कि कीव ने कुछ चीनी कंपनियों को " युद्ध का समर्थक" कहा है।
बताते चलें कि बीजिंग के मास्को के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और उसने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आलोचना करने से परहेज किया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। चीन ने इस युद्ध में मध्यस्थता में मदद की पेशकश भी की है।
यूक्रेन ने वैश्विक स्तर पर 48 कंपनियों को सूचीबद्ध किया है, जिनमें चीन की 14 कंपनियाँ शामिल हैं, "युद्ध के अंतर्राष्ट्रीय प्रायोजकों" के रूप में जिनकी व्यावसायिक गतिविधियाँ अप्रत्यक्ष रूप से रूस के युद्ध प्रयासों में सहायता या योगदान देती हैं। चीन ने यूक्रेन के इस क़दम पर कहा है कि यह सब बातें हमारे संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।"