2 फ़रवरी 2024 - 05:45
सऊदी अरब और यूएई से इस्राईल पहुंचा ट्रकों का क़ाफ़िला + वीडियो

ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनी जनता का जनसंहार कर रहे इस्राईल के खिलाफ यमन ने लाल सागर में मोर्चा संभाला तो अवैध राष्ट्र इस्राईल को आर्थिक मोर्चे पर भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस्राईल की अरब शील्ड का काम करते रहे सऊदी अरब और यूएई ने अब ज़ायोनी राष्ट्र को आर्थिक नाकाबंदी और संकट से निकालने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से ट्रकों पर सामान लाद कर इस्राईल पहुँचाया जा रहा है।