1 फ़रवरी 2024 - 05:24
फिलिस्तीनी जनता का जनसंहार जारी, 24 घंटे में 150 से अधिक की मौत

पिछले 24 घंटे में इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा में भयंकर गोलीबारी की। इस्राईली हमले में पिछले 24 घंटे में 150 लोगों की मौत हो गई वहीं, 313 से अधिक लोग घायल हैं।

7 अक्टूबर के बाद से ही फिलिस्तीन विशेष कर ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना फिलिस्तीनी जनता के संहार में व्यस्त हैं। अब तक 26 हज़ार से अधिक बेगुनाह फिलिस्तीनी लोग ज़ायोनी सेना के हाथों मारे जा चुके हैं।

 इस बीच ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा में भयंकर गोलीबारी की। इस्राईली हमले में पिछले 24 घंटे में 150 लोगों की मौत हो गई वहीं, 313 से अधिक लोग घायल हैं। ज़ायोनी सेना ग़ज़्ज़ा क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में भी अपना बर्बर अभियान जारी रखे हुए है। इस्राईली सेना ने बुधवार को बताया कि उन्होंने एक दिन पहले उत्तरी ग़ज़्ज़ा में 15 से अधिक हमास सदस्यों को मार गिराया। ज़ायोनी सेना की रिपोर्ट के अनुसार इस अभियान में एक स्कूल के बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया।

बता दें कि इस्राईल अंतर्राष्ट्रीय अदालत के फैसले के बाद भी इस वैश्विक संस्था की निंदा करते हुए फिलिस्तीन के खिलाफ जनसंहार में लगा हुआ है।