27 जनवरी 2024 - 04:55
ग़ज़्ज़ा में शहीद होने वालों की तादाद 26 हज़ार से पार

ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटे में अवैध राष्ट्र इस्राईल ने 19 परिवारों का क़त्ले आम करते हुए कम से कम 183 लोगों की हत्या की, ज़ायोनी हमलों में 377 अन्य ज़ख़्मी भी हुए हैं।

ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के ताज़ा आंकड़े जारी करते हुए कहा है की शुक्रवार तक ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के हमलों में जान गंवाने वालों लोगों की तादाद 26 हज़ार से ज़्यादा हो गयी है।

ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटे में अवैध राष्ट्र इस्राईल ने 19 परिवारों का क़त्ले आम करते हुए कम से कम 183 लोगों की हत्या की, ज़ायोनी हमलों में 377 अन्य ज़ख़्मी भी हुए हैं।

ग़ज़्ज़ा के रिहायशी इलाक़े, चिकित्सा केंद्र, स्कूल और बुनियादी ढांचा इस्राईल की बमबारी के निशाने पर है। उत्तरी ग़ज़्ज़ा का अस सफतावी पिछले 24 घंटे से लगातर बमबारी के निशाने पर है।