ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बर हमलों को तीन महीने से अधिक का समय बीत गया है लेकिन इस्राईल अपने किसी भी उद्देश्य में सफल नहीं हो सका। इस्राईल फिलिस्तीनी जनता के जनसंहार के बाद भी अपने बंदियों को रिहा कराने में सफल नहीं हो सका। अब ज़ायोनी शासन के विपक्षी नेता ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा से ज़ायोनी कैदियों की वापसी हमास के साथ समझौते से ही संभव होगी चाहे यह समझौता इस्राईल के लिए कितन ही बुरा क्यों न हो।
आईएसएनए न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, ज़ायोनी संसद में विपक्षी नेता याईर लैपिड ने कहा कि ग़ज़्ज़ा से ज़ायोनी कैदियों की वापसी एक खराब और अपमानजनक अनुबंध के समापन से ही संभव होगी, हमारे पास इसके अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। लैपिड ने कहा: अब समय आ गया है कि कैदियों को वापस लाया जाए, क्योंकि नेतन्याहू की कैबिनेट उनके प्रति उदासीन हो गई है। ज़ायोनी शासन के विपक्षी नेता ने ज़ोर देते हुए कहा कि बेनी गैंट्ज़ और गाडी आइज़नकोट युद्ध मंत्रिमंडल छोड़ने को लेकर भ्रमित हैं।
आज रात, अप्रवासी ज़ायोनी प्रदर्शनकारियों ने हमास के साथ तत्काल तत्काल समझौते और ग़ज़्ज़ा से ज़ायोनी कैदियों की वापसी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू की कैबिनेट पर हमास के साथ कैदी विनिमय समझौते पर तुरंत हस्ताक्षर करने और ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी कैदियों को रिहा कराने की मांग की।