चीन में हुए भूस्खलन में कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि अभी तक कई लोग लापता है। दक्षिण पश्चिमी चीन के पर्वतीय युन्नान प्रांत में सोमवार को भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग लापता हैं। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, यह हादसा बीजिंग के समयानुसार सुबह पांच बजकर 51 मिनट पर झाओतोंग शहर के लियांगशुई गांव में हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत होने की पुष्टि हो गयी है और 39 अन्य लोग अभी तक लापता हैं।
बचाव अधिकारियों ने बताया कि 18 मकानों में रहने वाले 47 लोग मलबे में दब गए हैं। भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 500 से अधिक लोगों को निकाला गया है। आपदा कम के लिए प्रांतीय आयोग ने राहत के लिए तीसरे स्तर की प्रतिक्रिया सक्रिय की है। भूस्खलन के बाद मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव अभियान में 33 दमकल वाहनों और 10 लोडिंग मशीन के साथ 200 से अधिक बचावकर्मियों को लापता लोगों की तलाश में लगाया गया है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश और हरसंभव बचाव प्रयास का आदेश दिया है।