4 जनवरी 2024 - 09:01
रूस का आरोप, अमेरिका ने इस्राईल के लिए सुरक्षा परिषद् को हाईजैक किया

रूस के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी भूमिका की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्राईल के अंध समर्थन में सुरक्षा परिषद पर कब्जा कर लिया है।

रूस ने ग़ज़्ज़ा में जारी इस्राईल के जनसंहार और अमेरिका के रवैये पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों को रौंद रहा है।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी भूमिका की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्राईल के अंध समर्थन में सुरक्षा परिषद पर कब्जा कर लिया है।

रूसी दूत वासिली निबंज़िया ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ज़ायोनी सरकार के कार्यों का समर्थन करने और ज़ायोनी सरकार के खिलाफ प्रस्तावों को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद के सदस्यों को अपना सहयोगी बनाता है।