4 जनवरी 2024 - 07:29
सय्यद हसन नसरुल्लाह का ऐलान, सालेह अल-आरौरी की हत्या का बदला लेंगे

जो कोई भी हमारे साथ युद्ध के बारे में सोचेगा उसे पछताना पड़ेगा क्योंकि हमारे साथ युद्ध करना उसके लिए बहुत महंगा पड़ेगा। शेख सालेह अल आरुरी की हत्या एक खतरनाक अपराध है जिसे बख्शा नहीं जाएगा।


लेबनान में इस्राईल के आतंकी हमले में शहीद होने वाले फिलिस्तीन मुक्ति आंदोलन के अग्रणी दल हमास की राजनैतिक शाखा के उप प्रमुख सालेह अल आरुरी को खिराजे अक़ीदत पेश करते हुए हिज़्बुल्लाह लेबनान के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि इस शहीद की शहादत का इस्राईल को कड़ा इन्तेक़ाम चुकाना होगा।

सालेह अल आरुरी और उनके साथियों की शहादत की मुबारकबाद देते हुए सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि शेख सालेह ने अपनी युवावस्था और जीवन जिहाद, प्रतिरोध और फिलिस्तीन की आज़ादी की लड़ाई के रास्ते में बिताया, और उनका अंत भी सुखद अच्छा हुआ।

सय्यद नसरुल्लाह ने कहा कि प्रतिरोधी दल किसी से नहीं डरते और कोई भी उन्हें रोक नहीं सकता। यदि शत्रु लेबनान के विरुद्ध युद्ध की सोचता है तो उसे जान लेना चाहिए कि उसके विरुद्ध हमारी लड़ाई असीमित होगी। जो कोई भी हमारे साथ युद्ध के बारे में सोचेगा उसे पछताना पड़ेगा क्योंकि हमारे साथ युद्ध करना उसके लिए बहुत महंगा पड़ेगा। शेख सालेह अल आरुरी की हत्या एक खतरनाक अपराध है जिसे बख्शा नहीं जाएगा।