3 जनवरी 2024 - 13:47
शहीद क़ासिम सुलेमानी के मज़ार के पास बम धमाके, अब तक 73 शहीद 170 से ज्यादा घायल।

यह धमाके शहीद सुलैमानी की मज़ार पर जाने वाले अकीदतमंदो और श्रद्धालुओं को निशाना बनाने के लिए किया गए हैं।

ईरान के किरमान शहर के क़ब्रिस्तान गुलज़ारे शोहदा के रास्ते में जहां क़ासिम सुलैमानी की क़ब्र है, दो भीषण धमाकों की ख़बरे प्राप्त हो रही हैं।

तसनीम न्यूज़ के अनुसार धमाके की ख़बर मिलते ही तुरंत रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवान घटना स्थल पर पहुंच गये।

बताया जाता है कि यह धमाके शहीद सुलैमानी की मज़ार पर जाने वाले अकीदतमंदो और श्रद्धालुओं को निशाना बनाने के लिए किया गए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि धमाका एक मस्जिद के निकट हुआ और अभी तक इसके बारे में विवरण हासिल नहीं हो सका है।

धमाके के बाद घटना स्थल को तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं से ख़ाली करा लिया गया।

धमाका किस तरह हुआ इसकी अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना स्थल पर कई एबुलेंस रवाना कर दी गयी ताकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। धमाके के बाद भीड़ में भगदड़ मच गयी जिसकी वजह से कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

दूसरा धमाका शाम 3 बजकर 17 मिनट पर हुआ। अभी तक मिलने वाली रिपोर्ट के अनुसार इन दो धमाकों में शहीद होने वालों की संख्या 73 हो गयी है जबकि 171 लोग घायल हुए हैं।

 सुरक्षा संस्थाओं ने आत्मघाती हमले का खंडन किया है। सुरक्षा संस्थाओं का कहना है कि बम दो बैग में रखे हुए थे।