यमन ने फिलिस्तीन के लिए अपने वादे के अनुरूप एक बार फिर लाल सागर में इस्राईल के हितों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किये। फिलिस्तीन और विशेष कर ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के वहशियाना हमलों के बाद से ही यमन ने लाल सागर में इस्राईल के हितों को निशाना बनाया है। फिलिस्तीन के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए यमन लाल सागर और अरब सागर में अवैध राष्ट्र से संबंधित या मक़बूज़ा फिलिस्तीन जा रहे व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहा है। हाल के समय में कई समुद्री जहाजों को यमन ने निशाना बनाया है।
यूएस सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर बताया कि 'यूएसएस मेसन ने एक ड्रोन और एक एंटी शिप बैलेस्टिक मिसाइल को दक्षिणी लाल सागर में तबाह कर दिया। इन ड्रोन और मिसाइल को यमन द्वारा फायर किया गया था। हमले के वक्त इलाके में मौजूद 18 जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ।