27 दिसंबर 2023 - 06:27
भाईचारे की अनूठी मिसाल, 50 मस्जिदों में मिली बाढ़ पीड़ितों को शरण

अकेले तिरुनेलवेली शहर के पास पातापत्थु में लगभग 1000 लोगों ने मस्जिदों में शरण ली। स्थानीय नागरिक मोहम्मद गनी ने मीडिया से कहा, थूथुकुडी जिले में 150 मस्जिदों में से लगभग 30 को राहत केंद्रों में बदल दिया गया।

दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 17-19 दिसंबर तक भारी बारिश हुई जिसके बाद बाढ़ आ गई। ऐसे संकट के समय में यहां के मुसलमानों ने भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मस्जिदों को राहत शिविरों में बदल दिया। मस्जिद में सभी धर्मों के लोग थे जिन्हे तमाम सुख सुविधा के साथ खाना भी दिया गया।

तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिलों में लगभग 50 मस्जिदों को राहत शिविरों में बदल दिया गया। मस्जिद में आश्रय लेने वालों में ज्यादातर हिंदू थे। अकेले तिरुनेलवेली शहर के पास पातापत्थु में लगभग 1000 लोगों ने मस्जिदों में शरण ली। स्थानीय नागरिक मोहम्मद गनी ने मीडिया से कहा, थूथुकुडी जिले में 150 मस्जिदों में से लगभग 30 को राहत केंद्रों में बदल दिया गया।