26 दिसंबर 2023 - 05:36
सरदार मूसवी की शहादत पर ईरान का ऐलान, उचित स्थान और समय पर देंगे मुंहतोड़ जवाब

इस महान कमांडर की शहादत के अवसर पर ईरानी राष्ट्र के प्रति संवेदना व्यक्त की जाती है। ईरान अपने अधिकारों की रक्षा के लिए उचित समय और स्थान पर निश्चित रूप से इसका जवाब देगा।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने दमिश्क में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के शीर्ष कमांडर और सैन्य सलाहकार मेजर जनरल सय्यद रज़ी मूसवी पर ज़ायोनी हमले की कड़ी निंदा की।

उन्होंने इस आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ज़ायोनी सरकार द्वारा जनरल मूसवी पर किया गया जानलेवा हमला निंदनीय है। यह आतंकवादी घटना ज़ायोनी सरकार की कायरतापूर्ण हरकतों और काले कारनामों की कड़ी है।

इस्राईल लगातार अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानून का उल्लंघन कर रहा है। आज की घटना आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का स्पष्ट उदाहरण है।

ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस महान कमांडर की शहादत के अवसर पर ईरानी राष्ट्र के प्रति संवेदना व्यक्त की जाती है। ईरान अपने अधिकारों की रक्षा के लिए उचित समय और स्थान पर निश्चित रूप से इसका जवाब देगा।