23 दिसंबर 2023 - 04:05
ग़ज़्ज़ा युद्ध में 3,000 ज़ायोनी सैनिक स्थायी रूप से विकलांग

ज़ायोनी समाचार पत्र " अहारोनोत" ने लिखा "सेना के घायलों के वास्तविक आँकड़े, जो अस्पतालों के माध्यम से प्रकाशित होते हैं, सेना द्वारा प्रकाशित आँकड़ों की तुलना में बहुत अधिक हैं।

ग़ज़्ज़ा युद्ध में जहाँ एक ओर इस्राईल आम फिलिस्तीनी नागरिकों के जन संहार में लगा हुआ है वहीँ प्रतिरोधी दलों ने ज़ायोनी सेना की ईंट से ईंट बजा दी है।

हिब्रू स्रोतों के अनुसार ग़ज़्ज़ा युद्ध में ज़ायोनी सेना को भारी जानी-माली नुकसान उठाना पड रहा है। इस युद्ध में अब तक कम से कम 3 हज़ार ज़ायोनी सैनिक पूरी तरह से विकलांग हो चुके हैं मरने वालों का आंकड़ा भी उस से कहीं अधिक है जो सेना पेश कर रही है।

इस्राईल के चैनल 12 ने स्वीकार किया कि ग़ज़्ज़ा युद्ध में घायल हुए 3,000 सैनिकों को सेना में स्थायी रूप से अक्षम के रूप में वर्गीकृत किया है।

ज़ायोनी सेना ने पहले दावा किया था कि अल-अक्सा तूफान ऑपरेशन की शुरुआत के बाद से, 5,000 घायल सैनिक सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं और उनमें से 2,000 को अक्षम क़रार दिया गया है।

इस संबंध में, ज़ायोनी समाचार पत्र यदीऊत अहारनोत ने पहले कहा था कि ग़ज़्ज़ा युद्ध में 5,000 ज़ायोनी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से 2,000 विकलांग हो गए हैं।

समाचार सूत्रों के अनुसार, फिलिस्तीनी जनता के विरुद्ध ज़ायोनी शासन के युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक 10,000 से अधिक ज़ायोनी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से 131 की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, और उनमें से 471 की हालत बहुत गंभीर है।

ज़ायोनी समाचार पत्र " अहारोनोत" ने लिखा "सेना के घायलों के वास्तविक आँकड़े, जो अस्पतालों के माध्यम से प्रकाशित होते हैं, सेना द्वारा प्रकाशित आँकड़ों की तुलना में बहुत अधिक हैं।