18 दिसंबर 2023 - 08:36
हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल की ईंट से ईंट बजा दी, 24 घंटे में 10 बड़े सैन्य ऑपरेशन

तीसरा हमला होनिन शहर के एक अड्डे पर किया गया जहाँ भारी संख्या में ज़ायोनी सैनिक जमा थे। मुजाहिदीन ने अतिक्रमणकारी ज़ायोनी सेना पर हमला करते हुए दुश्मन के कई सैनिकों को मार डाला और कई अन्य को घायल कर दिया।

फ़िलिस्तीनी मीडिया के अनुसार, लेबनानी संगठन हिज़्बुल्लाह ने मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन की उत्तरी सीमाओं पर ज़ायोनी सैन्य ठिकानों पर भारी हमले किए हैं।

हिज़्बुल्लाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रविवार रात लेबनानी सीमा के पास स्थित तीन ज़ायोनी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और रॉकेट से हमला किया गया। हिज़्बुल्लाह के जवानों ने अल-रहाब स्थित सैन्य अड्डे पर बहुत करीब से हमला किया और दुश्मन पर जोरदार प्रहार किया।

इस बयान में आगे कहा गया कि दूसरा हमला अयूम बेस पर किया गया जिसमें दुश्मन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ। हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों ने ज़ायोनी शहर मार्गलियट पर छह मिसाइलें भी दागी जिन्होंने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।

तीसरा हमला होनिन शहर के एक अड्डे पर किया गया जहाँ भारी संख्या में ज़ायोनी सैनिक जमा थे। मुजाहिदीन ने अतिक्रमणकारी ज़ायोनी सेना पर हमला करते हुए दुश्मन के कई सैनिकों को मार डाला और कई अन्य को घायल कर दिया।

हिज़्बुल्लाह ने पिछले 24 घंटों के दौरान ज़ायोनी सेना के खिलाफ 10 सैन्य ऑपरेशन किये जिसमे बड़ी संख्या में दुश्मन को जान माल का नुकसान हुआ है।