भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन 2024 के अंत में आयोजित होने का प्रस्ताव हैं। सूत्रों ने कहा, हम संशोधित तारीखों पर निर्णय लेने पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि वर्तमान में विचाराधीन तारीखें सभी क्वाड भागीदारों के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही है।
12 दिसंबर 2023 - 11:02
समाचार कोड: 1419570
भारत ने अगले वर्ष जनवरी में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया था।
जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शिरकत नहीं करेंगे। भारत ने अगले वर्ष जनवरी में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया था।