9 दिसंबर 2023 - 08:09
इस्राईल ने मानवता को किया शर्मसार, ग़ज़्ज़ा के अस्पताल में सड़ रहे हैं बच्चों के शव

अस्पताल में नवजात बच्चों के शव अभी भी आईसीयू के बेड पर लाइफ सेविंग इक्विपमेंट्स से जुड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में चार नवजातों के शव दिख रहे हैं और कुछ तो कंकाल में बदल चुके हैं।

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बर और वहशियाना हमलों में अब तक 17 हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं जिनमे 70 प्रतिशत से अधिक महिलाऐं और बेगुनाह बच्चे हैं।

अमेरिका, ब्रिटेन और घटक देशों की सहायता से फिलिस्तीन में नरसंहार कर रहे इस्राईल की हैवानियत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। ग़ज़्ज़ा के अस्पतालों में सड़ी-गली हालत में मिले नवजात बच्चों के शव मिल रहे हैं।

एक रिपोर्टर ने अन नस्र अस्पताल का वीडियो बनाया है, जिसमें दिख रहा है कि अस्पताल में नवजात बच्चों के शव अभी भी आईसीयू के बेड पर लाइफ सेविंग इक्विपमेंट्स से जुड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में चार नवजातों के शव दिख रहे हैं और कुछ तो कंकाल में बदल चुके हैं।

अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग के प्रमुख डॉ. मुस्तफा का कहना है कि 9 नवंबर को अस्पताल के आईसीयू की ऑक्सीजन सप्लाई काट दी गई थी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय संगठनों, रेड क्रॉस आदि से भी सप्लाई फिर से शुरू करने की अपील की गई थी लेकिन इसके बावजूद सप्लाई बंद रही। साथ ही इस्राईल के हमलों के चलते अस्पताल में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाईं।