24 नवंबर 2023 - 09:23
इराक और सीरिया में अमेरिका के फौजी अड्डों पर फिर हमले

इससे पहले स्थानीय मीडिया ने पूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार हमलों की रिपोर्ट करते हुए कहा था कि कोनिको में अमेरिकी बेस पर कई रॉकेट दागे गए।

अल मयादीन की रिपोर्ट के मुताबिक़ इराक के उत्तर में अरबील हवाई अड्डे और पश्चिम में स्थितअमेरिका के अवैध सैन्य ठिकानों को एक बार फिर हमलों का निशाना बनाया गया है।

इससे पहले स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने बताया था कि पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ोर प्रांत में अमेरिका के ग़ैर क़ानूनी सैन्य अड्डे पर हमला किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दैरुज़्ज़ोर के कोनिको आयल और गैस फील्ड में स्थित अमेरिका के ग़ैर क़ानूनी सैन्य अड्डे, पर चार रॉकेटों से हमला किया गया। इससे पहले स्थानीय मीडिया ने पूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार हमलों की रिपोर्ट करते हुए कहा था कि कोनिको में अमेरिकी बेस पर कई रॉकेट दागे गए। ग़ज़्ज़ा युद्ध की शुरुआत के बाद से ही इराकी प्रतिरोधी दलों ने बार-बार पश्चिमी इराक में ऐन अल-असद और उत्तरी इराक में अल हरीर पर क़ब्ज़ा जमाए बैठे अमेरिकी सेना के अड्डों को हमलों का निशाना बनाया है।