इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक रेजिस्टेंस ऑफ इराक ने एक बयान जारी कर ऐलान किया है कि उसने छह हमलों के जरिए चार अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है. इस बयान में कहा गया है कि हमारे लड़ाकों ने उपयुक्त हथियारों से पश्चिमी इराक में ऐन अल-असद बेस, उत्तरी इराक में एरबिल हवाई अड्डे के पास अमेरिकी सैन्य अड्डे, उत्तरी सीरिया में ताल बद्र बेस और दक्षिणी सीरिया में अल-तनफ को निशाना बनाया है।
सूत्रों ने इन हमलों में इन ठिकानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।