8 नवंबर 2023 - 17:40
ज़ायोनी सेना की बर्बरता जारी, 24 घंटे में 144 फिलिस्तीनी बच्चे शहीद

पिछले 24 घंटों के दौरान गाजा पट्टी पर कब्जे वाली ज़ायोनी सरकार की बर्बर बमबारी में 144 फ़िलिस्तीनी बच्चे शहीद हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं इन आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान गाजा पट्टी पर कब्जे वाली ज़ायोनी सरकार के बर्बर हमलों में 144 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान के अनुसार, सोमवार से मंगलवार के बीच 24 घंटों में 133 फ़िलिस्तीनी बच्चे शहीद हुए, लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनी बच्चों की संख्या बढ़ गई और पिछले 24 घंटों के दौरान इजराइली सरकारी बलों की क्रूरता में 144 फिलिस्तीनी बच्चे शहीद हो गए।

फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि गाजा पट्टी के अलग-अलग इलाकों में अब तक 4104 फिलिस्तीनी बच्चे शहीद हो चुके हैं.