इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पर बर्बर हमलों के बीच स्कूल, अस्पताल, इबादत घर किसी को भी नहीं बख्शा , अब पत्रकारों और डॉक्टरों के बाद सहायताकर्मी भी इस्राईल की बमबारी का निशाना बन रहे हैं।
रेड क्रॉस के सहायता काफिले पर इस्राईल के हमले के बारे में फ़िलिस्तीनी रेड क्रीसेंट के बयान के साथ ही ग़ज़्ज़ा पट्टी के अस्पतालों के निदेशकों ने भी इस क्षेत्र की भयावह स्थिति के बारे में जानकारी दी है।
फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट संगठन ने बुधवार सुबह में ही खबर दी है कि ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा में रेड क्रॉस के मानवीय सहायता काफिले पर हमला किया। वहीं, ग़ज़्ज़ा पट्टी के अस्पतालों के निदेशक ने भी कहा: "क्षेत्र के अस्पतालों में स्थिति भयावह है जिसे बयान नहीं किया जा सकता, खासकर उत्तरी क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं।