3 नवंबर 2023 - 09:54
सय्यद हसन नसरुल्लाह की महत्वपूर्ण तक़रीर आज, दुनिया भर को इंतज़ार

सय्यद हसन नसरुल्लाह की रहस्य्मयी चुप्पी के कारण इस्राईल से अमेरिका तक चिंताएं गहराई हुई थीं।

लेबनान की प्रभावशाली राजनैतिक पार्टी और प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह अल-अक्सा स्टॉर्म ऑपरेशन के बाद पहली बार भाषण देंगे। सय्यद हसन नसरुल्लाह की रहस्य्मयी चुप्पी के कारण इस्राईल से अमेरिका तक चिंताएं गहराई हुई हैं।

हिज़्बुल्लाह महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह शुक्रवार, 3 नवंबर को बेरूत समयानुसार लगभग 3:00 बजे भाषण देंगे। हिज़्बुल्लाह के महासचिव के भाषण का अल-आलम नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

रविवार को घोषणा की गई कि सय्यद हसन नसरुल्लाह शुक्रवार को बेरूत समयानुसार 4:30 बजे संबोधित करेंगे। उसी शाम, हिज़्बुल्लाह के झंडे के साथ सय्यद हसन नसरुल्लाह का एक छोटा सा वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल हुआ, जिसे कई लोगों ने ग़ज़्ज़ा युद्ध के संदर्भ में नई घटनाओं का एक महत्वपूर्ण संकेत माना।

 हिब्रू मीडिया में भी इस वीडियो को प्रमुखता से दिखाया गया। "इज़राइल ह्यूम" ने अपनी वेबसाइट पर लिखा था: सय्यद हसन नसरुल्लाह का यह छोटा सा वीडियो शायद इलाक़ाई घटनाओं के भविष्य की तरफ इशारा है। क्या हम हिज़्बुल्लाह की तरफ से कुछ नया देखेंगे?